![](https://asianewsindia.com/wp-content/uploads/2024/11/priyanka.jpg)
प्रियंका गांधी सांसद बनने के बाद पहली बार वायनाड पहुंचीं
राहुल भी साथ में, बोलीं- यहां के लोगों के लिए जो बन पड़ेगा, करूंगी
प्रिया की रिपोर्ट प्रियंका गांधी सांसद बनने के बाद आज पहली बार केरल के वायनाड पहुंची। उनके साथ राहुल गांधी भी हैं। केरल के कालीकट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचते ही प्रियंका ने मीडिया से बातचीत में कहा- यहां वापस आकर खुश हूं। यहां के लोगों के जो बन पड़ेगा, मैं वो करूंगी।
केरल के वायनाड लोकसभा उपचुनाव में प्रियंका गांधी को जीत मिली थी। राहुल गांधी के वायनाड सीट छोड़ने पर यहां उपचुनाव हुए थे। प्रियंका और राहुल ने धन्यवाद रैली को संबोधित किया।
28 नवंबर को प्रियंका पहली बार लोकसभा पहुंचीं थी। उन्होंने सांसद पद की शपथ ली। इस दौरान प्रियंका ने राहुल की तरह हाथ में संविधान की कॉपी पकड़ी हुई थी। लोकसभा में पहले दिन प्रियंका ने केरल की मशहूर कसावु साड़ी पहनी थी।
यह पहली बार हुआ है कि कांग्रेस पार्टी से जुड़े गांधी परिवार के 3 सदस्य एक साथ संसद के सदस्य हैं। राहुल गांधी रायबरेली से और प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड से लोकसभा सांसद हैं। जबकि सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा सांसद हैं।
राहुल बोले- भारत में आम आदमी और अडाणी के लिए अलग-अलग कानून
रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, लोकसभा में हम एक राजनीतिक विचारधारा से लड़ रहे हैं। हम भावनाओं, प्यार की बात कर रहे हैं। वे नफरत, विभाजन, हिंसा की बात करते हैं। संविधान कहता है कि सभी लोगों के साथ समान व्यवहार किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि अडानी के साथ हर दूसरे भारतीय से अलग व्यवहार किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि भले अमेरिका में केस चले भारत में, हम उन पर केस दर्ज नहीं करेंगे
प्रियंका गांधी ने 28 नवंबर को लोकसभा में सांसद पद की शपथ ली। इस दौरान उन्होंने राहुल की तरह हाथ में संविधान की कॉपी पकड़ी हुई थी। प्रियंका जब संसद पहुंचीं, तो कांग्रेस नेताओं ने बाहर ही उनका स्वागत किया। सदन में एंट्री से पहले भाई राहुल ने उन्हें रोका और कहा- “स्टॉप, स्टॉप, स्टॉप… लेट मी ऑलसो टेक योर फोटो… (रुको, रुको, रुको… मुझे भी तुम्हारी फोटो लेने दो…)” संसद में प्रियंका ने संविधान की कॉपी हाथ में लेकर हिंदी में शपथ ली। प्रियंका के सांसद बनने पर मां सोनिया गांधी ने कहा, “वी आर ऑल वेरी हैप्पी एंड प्राउड… (हमें गर्व है और हम सब बेहद खुश हैं…)”
खबरे और भी है
मोदी बोले- संविधान ने आपातकाल देखा और इसका सामना किया