राष्ट्रपति मुर्मू ने सुखोई जेट से 30 मिनट उड़ान भरी

असम के तेजपुर एयरबेस से किया टेक-ऑफ

राष्ट्रपति मुर्मू ने सुखोई जेट से 30 मिनट उड़ान भरी

असम के तेजपुर एयरबेस से किया टेक-ऑफ

प्रिया की रिपोर्ट इंदौर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को सुखोई फाइटर जेट की ऐतिहासिक उड़ान भरी। असम के तेजपुर एयरबेस से राष्ट्रपति मुर्मू ने यह उड़ान भरी। इस दौरान राष्ट्रपति ने कहा कि भारत के लिए यह गर्व की बात है कि देश की रक्षा क्षमताओं में इजाफा हुआ है और अब हम हर मोर्चे जमीन, आसमान और समुद्र में सुरक्षा करने में सक्षम हैं।

और पढ़े : जो न कर सकीं करीना कपूर और मलाइका अरोड़ा वो कर दिखाया उर्फी जावेद ने

एयरक्राफ्ट को 106 स्क्वाड्रन के कमांडिंग अफसर ग्रुप कैप्टन नवीन कुमार ने उड़ाया। इस दौरान सुखोई ने समुद्र सतह से दो किलोमीटर की ऊंचाई पर और 800 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से उड़ान भरी। फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली राष्ट्रपति मुर्मू देश की तीसरी राष्ट्रपति हैं।

Exit mobile version