जनविकास सोसाइटी के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सहयोग साधना सामाजिक संस्थ द्वारा नगर परिषद के वार्ड संख्या चार खैरमा में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पूनम की रिपोर्ट इंदौर : जमुई। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सहयोग साधना सामाजिक संस्थ द्वारा नगर परिषद के वार्ड संख्या चार खैरमा में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रगान के साथ की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था में बच्चियों को पढ़ा रही शिक्षिका अंशु सिंह ने किया। कई बच्चियों ने इस कार्यक्रम में शामिल होकर मनमोहक नृत्य प्रस्तुति देकर महिला दिवस को बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया।
और पढ़े : नवाजुद्दीन की एक्स वाइफ ने फिर लगाया आरोप
कार्यक्रम का संचालन कर रही अंशु सिंह ने बताया कि सहयोग साधना सामाजिक संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष महिला दिवस के अवसर पर संस्था में पढ़ रही बच्चों को शारीरिक, बौद्धिक व सांस्कृतिक रूप से सशक्त और सबल बनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय महिला सशक्तिकरण का दौर है। जिसको लेकर संस्था बच्चियों व महिलाओं को उनके हक एवं अधिकार के प्रति जागरूक कर सशक्त बना रही है। मौके पर कई ग्रामीण महिलाएं व बुद्धिजीवी उपस्थित थे।