NDA की राष्ट्रयपति पद की पसंद द्रौपदी मुर्मू झामुमो के समर्थन के लिए पहुंची रांची

एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार और राज्य की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू अपनी उम्मीदवारी के समर्थन के लिए कल यानी सोमवार 4 जुलाई को झारखंड की राजधानी रांची पहुंची।

NDA की राष्ट्रयपति पद की पसंद द्रौपदी मुर्मू झामुमो के समर्थन के लिए पहुंची रांची

एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार और राज्य की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू अपनी उम्मीदवारी के समर्थन के लिए कल यानी सोमवार 4 जुलाई को झारखंड की राजधानी रांची पहुंची।

अंशुमान सिंह की रिपोर्ट, भोपाल: पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू  झारखंड मे एनडीए सांसदो और विधायको के साथ औपचारिक बैठक करेंगी। द्रौपदी मुर्मू इस दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा सुप्रीमो शिबू सोरेन और राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी शिष्टाचार मुलाक़ात करेंगी। हालाकी द्रौपदी मुर्मू के आने की अधिकृत पुष्टि नहीं हुई है। इधर , विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के भी अगले सप्ताह आने की बात कही जा रही है। 27 जून को , सोरेन ने गृह मंत्री अमित शाह और राज्यसभा में विपक्षब्के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे से दिल्ली में मुलाकात की , लेकिन बैठको के बाद अपनी चुप्पी बनाए रखी।

और पढ़े: गुजरात को इस साल भी स्टार्टअप रैंकिंग में 2021 में बेस्ट परफॉर्म राज्य चुना गया है 
क्या झामुमो राष्ट्रयपति चुनाव में समर्थन करेगी

आगामी राष्ट्रपति चुनावों में झामुमो का समर्थन देखना महत्वपूर्ण होगा क्यूंकि उसके सहयोगी यूपीए ने भी यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार के रूप में खड़ा किया है , जबकि भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू संथाल समुदाय से हैं। झामुमो एक आदिवासी राजनीतिक मुद्दा उठा रहा है और संथाल पार्टी के लिए महत्वपूर्ण वोट रहे है।राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की राष्ट्रपति पद उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा शनिवार को समाप्त हुई उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि के बाद राष्टप्ति पद के लिए चुनाव लड़ने वाले केवल दो उम्मीदवार हैं।
धन्यवाद ।।

Exit mobile version