मुकेश अंबानी फिर दादा बने

बड़े बेटे आकाश की पत्नी श्लोका ने बेटी को जन्म दिया, उन्हें 2020 में बेटा हुआ था

मुकेश अंबानी फिर दादा बने
बड़े बेटे आकाश की पत्नी श्लोका ने बेटी को जन्म दिया, उन्हें 2020 में बेटा हुआ था
प्रिया की रिपोर्ट उद्योगपति मुकेश अंबानी एक बार फिर दादा बने हैं। उनके बड़े बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका ने बेटी को जन्म दिया है। आकाश और श्लोका दूसरी बार पेरेंट्स बने हैं। इससे पहले दिसंबर 2020 में उन्हें एक बेटा हुआ था, जिसका नाम पृथ्वी है।

आकाश के दोस्त धनराज नाथवानी ने अंबानी परिवार में आए नए मेहमान की जानकारी दी। धनराज राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी के बेटे हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- आकाश और श्लोका अंबानी को उनकी नन्ही राजकुमारी के आगमन पर हार्दिक बधाई। यह अनमोल आशीर्वाद आपके जीवन में अपार खुशियां और प्यार लाए।आकाश और श्लोका की शादी 9 मार्च 2019 को हुई थी। दोनों स्कूल फ्रेंड रहे हैं। उनकी स्कूलिंग धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से हुई। श्लोका ने अमेरिका की प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से एंथ्रोपॉलजी की पढ़ाई की। इसके बाद लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से मास्टर्स की डिग्री हासिल की।

आकाश और श्लोका का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन स्विट्जरलैंड के सेंट मॉरिट्ज में रखा गया था। यह प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन तीन दिन तक चला था। इस सेलिब्रेशन में भी तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं।श्लोका रोजी ब्लू फाउंडेशन की डायरेक्टर हैं। इस हीरा कंपनी के मालिक श्लोका के पिता रसेल मेहता हैं। बिजनेस लेडी होने के साथ ही श्लोका एक सोशल वर्कर भी हैं। उन्होंने 2015 में ConnectFor नाम से NGO शुरू किया था, जो कि जरूरतमंदों को शिक्षा, भोजन और घर उपलब्ध कराता है।​​​​

खबरे और भी है
धोनी के घुटने की सर्जरी हुई

Exit mobile version