झारखंड में 2000 करोड़ की सड़क परियोजनाओं पर काम शुरू हो गया है

राजधानी रांची में ही डेढ़ सौ करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं पर काम शुरू हो रहा है। कोविड के कारण पिछलेदो वर्षों से सड़कों के निर्माण और मरम्मत पर कम राशि खर्च होती रही है।

झारखंड ब्यूरो  : झारखंड में सड़कों को दुरुस्त करने और मजबूतीकरण के लिए लगभग 2000 करोड़ रुपये खर्च किए जारहे हैं और अगले एकदो महीने में बहुत सड़कों की स्थिति बदलीबदली दिखेगी। इन सड़कों के लिए सड़क निर्माणविभाग ने पहले ही टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली है और अब सड़कों पर काम शुरू होने वाला है। राजधानी रांची में ही डेढ़सौ करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं पर काम शुरू हो रहा है। कोविड के कारण पिछले दो वर्षों से सड़कों केनिर्माण और मरम्मत पर कम राशि खर्च होती रही है।

जानकारी के अनुसार राज्य के सभी हिस्सों में प्रमुख सड़कों के निर्माण, मजबूती करण और उन सड़कों के ऊपर पुल बनानेके कार्यों को अब गति प्रदान की जा रही है। सड़क निर्माण विभाग ने इसके लिए जारी टेंडर के अनुरूप काम शुरू कर दियाहै। जल्द ही इन सड़कों पर तेजी से काम होता दिखेगा। विभागीय सचिव सुनील कुमार ने परियोजनाओं के शुरू करने मेंदेरी की बात स्वीकार करते हुए कहा है कि अब सड़कों के निर्माण और मरम्मत कार्यों में कहीं कोई व्यवधान नहीं है। उन्होंनेजानकारी दी कि राज्य में लगभग दो हजार करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं पर काम शुरू किया गया है। इनमेंराजधानी रांची की सड़कें भी हैं।

राजधानी में इन सड़कों पर हो रहा काम

जोजो नगर से पंडरा बाजार समिति पथ : 4.18 किमी : 9.29 करोड़ कचहरी चौक से बिरसा चौक तक : 7.5 किमी : 6.92 करोड़ रातू रोड जंक्शन से एचइसी गेट : 8.61 किमी : 7.30 करोड़ बेड़ो में कादोजोरा से लोहरदगा पथ पांडेपारातक : 7.62 किमी : 17.94 करोड़ बूढ़ा खुखरा से कुरकुरा मांडर पथ : 15.10 किमी : 35.15 करोड़ करमटोलीओरमांझीपथ का आइक्यूआरपी कार्य : 23 किमी : 8.32 करोड़ सर्जना चौक से टाटी सिल्वे लिंक रोड : 8.80 किमी : 3.30 करोड़ सुजाता चौक से स्टेशन होते हुए कडरू मोड़ पथ : 2.83 किमी : 1.19 करोड़ अनगड़ा से हुंडरू फॉल तक सड़क : 21 किमी : 29.31 करोड़ चांदनी चौक, हटश रिंग रोड : 3.57 किमी : 2.41 करोड़ अनगड़ाहाहे मार्ग पर गूंगा नाला केऊपर पुल निर्माण : 1.54 करोड़ बुंडूसोनाहातूजामुदागजरैया पथ : 5.80 किमी : 3.74 करोड़ हजारीबाग रोड पथ कामजबूतीकरण : 3.70 किमी : 3.54 करोड़ रिम्स बिजली ऑफिसचेशायर होमजोड़ा तालाब पथ : 1.83 किमी : 1.11 करोड़ रांचीमूरी पथ का मजबूतीकरण : 50 किमी : 23.36 करोड़

कुल : 163.54 किमी : 154.48 करोड़ रुपये 

Exit mobile version