पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा:बलभद्र का रथ गुंडिचा पहुंचा

सुभद्रा और जगन्नाथ जी के रथ रास्ते में रुके; कल फिर से यात्रा होगी

पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा:बलभद्र का रथ गुंडिचा पहुंचा
सुभद्रा और जगन्नाथ जी के रथ रास्ते में रुके; कल फिर से यात्रा होगी
पूनम की रिपोर्ट ओडिशा के पुरी में चल रही रथ यात्रा में भगवान बलभद्र का रथ गुंडिचा मंदिर पहुंच गया है। सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ का रथ रास्ते में ही रुक गया है। अब आगे की यात्रा कल (बुधवार को) होगी।रात करीब साढ़े 8 बजे तक भगवान बलभद्र का रथ गुंडिचा मंदिर पहुंच गया था। बहन सुभद्रा का रथ बड़ाशंख इलाके में रोका गया। पीछे चल रहे भगवान जगन्नाथ का रथ मौसीमा चौक पर ही रुका है।यह जगह गुंडिचा मंदिर से महज 300 मीटर की दूरी पर है। बुधवार सुबह पूजन के बाद रथों को मंदिर पहुंचाया जाएगा।गुंडिचा मंदिर को भगवान की मौसी का घर माना जाता है। इसीलिए रथ यात्रा को गुंडिचा जात्रा भी कहते हैं। यह मंदिर जगन्नाथ धाम से करीब 3 किमी दूर है।इससे पहले मंगलवार दोपहर रथ यात्रा शुरू हुई थी। सबसे आगे भगवान बलभद्र का रथ तालध्वज रहा। उनके पीछे देवी सुभद्रा का रथ दर्पदलन चल रहा था। आखिर में भगवान जगन्नाथ का रथ था, जिसे नंदीघोष या गरुड़ध्वज के नाम से जाना जाता है। रथ यात्रा में करीब 25 लाख लोग शामिल हुए, जिन्होंने रस्सियों के जरिए भगवान के रथों को खींचा।रथयात्रा के दिन सुबह मंगला आरती के बाद भगवान को खिचड़ी का भोग लगाया गया। फिर रथों की पूजा कर बलभद्र, बहन सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ को रथ में बैठाया गया। पुरी के शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने प्रथम दर्शन किए। पुरी राजपरिवार के दिव्यसिंह देव ने रथ के सामने सोने के झाड़ू से बुहारा लगाया। इसके बाद रथ यात्रा शुरू हुई।भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा मंगलवार को देशभर में निकाली गई। ओडिशा के पुरी में होने वाली रथयात्रा के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी रथयात्रा अहमदाबाद के जमालपुर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में होती है। गृहमंत्री अमित शाह ने सुबह जमालपुर जगन्नाथ मंदिर में परिवार समेत मंगला आरती की।अहमदाबाद में रथयात्रा सुबह 7 बजे शुरू हो गई। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल पाहिंद विधि कर रथ यात्रा की शुरुआत की। इससे पहले सुबह 4.30 बजे भगवान को खिचड़ा हुआ। 6.30 बजे भगवान की तीनों मूर्तियों को रथ में विराजमान किया गया।

 

खबरे और भी है
अमेरिका पहुंचे PM मोदी:भारतीय मूल के लोगों ने किया स्वागत

Exit mobile version