केरल में 17 साल की लड़की ने YouTube की मदद से बच्चे को दिया जन्म, प्रेमी गिरफ्तार

लड़की ने 20 अक्टूबर को अपने घर में ही यूट्यूब देखकर बच्चे को जन्म दिया और उसका गर्भनाल काटा। लड़की केमाता-पिता को घटना की जानकारी 22 अक्टूबर को तब हुई जब उन्होंने बच्चे के रोने की आवाज सुनी।

केरल ब्यूरो : केरल के मलाप्पुरम जिले में प्रेमी के कथित दुष्कर्म से गर्भवती हुई 17 वर्षीय लड़की ने घर में ही यूट्यूब देखकर बच्चे को जन्म दिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मां और बच्चे को इससमय मंजेरी के राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल में भर्ती कराया गया है और दोनों स्वस्थ हैं। उन्होंने बतायाकि दुष्कर्म के आरोपी 21 वर्षीय युवक को लैंगिक उत्पीड़न से बच्चों के संरक्षण का अधिनियम (पोक्सो) और भारतीय दंडसंहिता की धारा-376 (दुष्कर्म) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि यह मामला जिले के कोट्टाकल पुलिस थाने के अंतर्गत आया है। उन्होंने बताया कि लड़की ने 20 अक्टूबर को अपने घर में ही यूट्यूब देखकर बच्चे को जन्म दिया और उसका गर्भनाल काटा। पुलिस ने बताया किशुरुआती जांच में खुलासा हुआ कि उसने प्रसव के दौरान कोई बाहरी मदद नहीं ली है। उन्होंने बताया कि लड़की के मातापिता को घटना की जानकारी 22 अक्टूबर को तब हुई जब उन्होंने बच्चे के रोने की आवाज सुनी।

पुलिस ने बताया कि लड़की 12वीं कक्षा में पढ़ती है और वह अपने दृष्टिबाधित मातापिता से गर्भ छिपाने में सफल रही।उन्होंने बताया कि लड़की और पुरुष के बीच गत कुछ समय से प्रेम संबंध चल रहा था और लड़की की 18 साल उम्र होनेपर दोनों की शादी करने की योजना थी। पुलिस ने बताया कि लड़की और उसके बच्चे की देखभाल आरोपी का परिवारकर रहा है लेकिन वह (पुलिस) इसे दुष्कर्म के मामले के तौर पर ले रही है क्योंकि उसकी उम्र केवल 17 साल है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, और हमें Twitter और YouTube पर फॉलोकरें)

Exit mobile version