कांग्रेस की दूसरी भारत जोड़ो यात्रा दिसंबर-फरवरी के बीच

गुजरात से मेघालय तक जाएगी, पहली यात्रा 145 दिन चली थी

कांग्रेस की दूसरी भारत जोड़ो यात्रा दिसंबर-फरवरी के बीच
गुजरात से मेघालय तक जाएगी, पहली यात्रा 145 दिन चली थी
प्रिया की रिपोर्ट कांग्रेस की दूसरी भारत जोड़ो यात्रा दिसंबर 2023 से फरवरी 2024 के बीच हो सकती है। राहुल गांधी गुजरात से मेघालय तक यात्रा करेंगे। इस बार यात्रा सिर्फ पैदल नहीं होगी, बल्कि यात्रा में वाहनों का भी इस्तेमाल किया जाएगा।इस यात्रा के रूट का ऐलान महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने 8 अगस्त को किया था। कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने सितंबर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि पार्टी भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण की योजना बना रही है।राहुल गांधी की पहली भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से 7 सितंबर को शुरू हुई थी। 30 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में इसका समापन हुआ था। 145 दिन चली इस यात्रा ने करीब 3570 किमी का सफर तय किया था।इस यात्रा ने 14 राज्यों की सीमाओं को छुआ। इनमें तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, यूपी, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं।

खबरे और भी है
एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का मथुरा सांसद पर विवादित बयान

 

 

Exit mobile version