BJP MLC Candidate: पवन सिंह को मिला टिकट, संजय मयूख समेत 4 उम्मीदवारों के नाम घोषित

बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने चार उम्मीदवारों पर लगाई मुहर, जदयू ने भी जारी की अपनी उम्मीदवारों की सूची।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 के लिए अपने चार उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह समेत चार नेताओं को चुनाव मैदान में उतारने पर मुहर लगा दी है। भाजपा ने डॉ. संजय मयूख, अनिल कुमार ठाकुर और शीला पंडित को भी उम्मीदवार बनाया है। वहीं, सहयोगी दल जदयू ने भी अपने चार प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है, जिसके बाद एनडीए ने कुल आठ सीटों पर अपने उम्मीदवार तय कर दिए हैं।

भाजपा द्वारा जारी सूची में सबसे ज्यादा चर्चा पवन सिंह के नाम को लेकर हो रही है। पहली बार उन्हें विधान परिषद चुनाव में उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं डॉ. संजय मयूख पर पार्टी ने लगातार तीसरी बार भरोसा जताया है। दूसरी ओर जदयू ने सभी नए चेहरों को मौका देते हुए निशांत कुमार, भारती मंडल, ललन प्रसाद और शिवरानी देवी को उम्मीदवार घोषित किया है।

बिहार विधानसभा की नौ विधान परिषद सीटों के लिए होने वाले चुनाव में एनडीए की स्थिति मजबूत मानी जा रही है। विधानसभा में एनडीए के पास 202 विधायकों का समर्थन है, जिसके आधार पर गठबंधन आठ सीटों पर जीत दर्ज करने की स्थिति में दिख रहा है। वहीं महागठबंधन और अन्य विपक्षी दलों के पास करीब 41 विधायक हैं, जिससे विपक्ष के खाते में एक सीट जाने की संभावना जताई जा रही है।

Exit mobile version