बाबूलाल मरांडी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए, लोकसभा चुनाव लेकर बदलाव

बाबूलाल मरांडी को मिली बड़ी जिम्मेदारी
झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए, लोकसभा चुनाव लेकर बदलाव
पूनम की रिपोर्ट पांच राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष के बदलाव को लेकर चल रही बातचीत के बाद नामों की घोषणा कर दी गयी है। झारखंड भाजपा की जिम्मेदारी पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को दी गयी है। झारखंड बीजेपी के अगले प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी होंगे। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की है। जारी चिट्ठी के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष के घोषणा संबंधी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।झारखंड भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का राजनीति सफर काफी रोमांचक रहा है। बाबूलाल मरांडी राजनीति में आने से पहले बतौर शिक्षक काम कर रहे थे। वे गिरिडीह के देवरी स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक की नौकरी कर रहे थे। इसके बाद से वे राजनीति की राह पकड़ ली। वे संघ के संपर्क में आए। साल 1990 में बाबूलाल मरांडी को संथाल परगना के संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गयी। साल 1999 में अटल वाजपेयी की सरकार में उन्हें केंद्रीय मंत्री भी बनाया गया। झारखंड राज्य अलग होने पर 2000 में बाबूलाल मरांडी झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बने। फिर साल 2003 में पार्टी में विरोध के कारण उन्हें मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ा।साल 2006 में उन्होंने बीजेपी छोड़ झारखंड विकास मोर्चा नाम से अपनी पार्टी बनायी। साल 2009, 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में झारखंड विकास मोर्चा से चुनाव लड़ा। 2009 में कांग्रेस के साथ गठबंधन कर बाबूलाल की पार्टी जेवीएम ने चुनाव लड़ा। फरवरी 2020 उन्होंने अपनी पार्टी जेवीएम का बीजेपी में विलय कर दिया और बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए। अब उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है।

 

खबरे और भी है
बालासोर हादसे की वजह सिग्नलिंग सिस्टम में खराबी

 

Exit mobile version