
मलाइका की प्रेग्नेंसी की खबरों पर भड़के अर्जुन कपूर
बोलें- हम भी इंसान हैं, कुछ भी लिखने से पहले एक बार कंफर्म करें
पूनम की रिपोर्ट एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा सालों से रिलेशनशिप में हैं। दोनों के बीच उम्र में अंतर होने के कारण अक्सर कपल को ट्रोल किया जाता है। सोशल मीडिया पर कई बार लोग मलाइका के प्रेग्नेंट होने की खबरों को भी हवा देते हैं, पिछले साल नवंबर में भी कुछ ऐसी ही खबरें सामने आईं थीं। जिसपर अर्जुन कपूर ने नाराजगी जाहिर करते हुए मीडिया पर गुस्सा निकाला था। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन ने फिर इस मुद्दे पर बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि ऐसी अफवाहों का असर उन पर कितना खराब पड़ता है।अर्जुन ने कहा- ‘निगेटिविटी फैलाना बहुत आसान है। कई बार एक जैसी बातें सामने आती हैं , तो लोग उस पर यकीन भी करने लगते हैं। देखिए हम लोग भी इंसान हैं और हमारी पर्सनल लाइफ है, जो काफी हद तक प्राइवेट नहीं रह पाती है। हमें पता है कि जिस प्रोफेशन में हम हैं ,वहां ऐसी अफवाहों का फैलना आम बात है।’अर्जुन ने आगे कहा- ‘हम काफी हद तक मीडिया पर डिपेंड रहते हैं कि हमारी बातें किस तरह आम लोगों तक पहुंच रही है। हम यह चाहते हैं कि आप लोग तभी यह समझें कि हम भी इंसान हैं। इसलिए कुछ भी लिखने से पहले एक बार हमसे कंफर्म जरूर कर लिया करें। आपको कम से कम इतना जरूर करना चाहिए और मैंने भी उस समय कुछ ऐसा ही रिएक्ट किया था। उस खबर को एक बार चेक करना बहुत जरूरी था। खुद की मर्जी से खबर नहीं लिख देनी चाहिए।’
खबरे और भी है
PM मोदी करेंगे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा