अनुष्का शर्मा पहुंची अपने बचपन के घर

अनुष्का शर्मा पहुंची अपने बचपन के घर

यहां पहली बार तैरना सीखा, महू की गलियों में पापा ने स्कूटर चलाना सिखाया

पूनम की रिपोर्ट इंदौर : बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा मध्य प्रदेश के महू पहुंची। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी बचपन की यादें ताजा करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अनुष्का अपने बचपन का घर, महू आर्मी कैंट, आर्मी पब्लिक स्कूल और स्विमिंग पूल दिखा रही हैं। अनुष्का अपने बचपन की मिडिल क्लास लाइफ को लेकर हमेशा वोकल रहीं हैं।

और पढ़े : “पूरे दिन होली पर करूंगा पूजा, आप भी…”: केजरीवाल ने PM मोदी पर कसा तंज

अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बताया कि उनका बचपन महू में गुजरा। वीडियो में अनुष्का अपने बचपन के घर का रास्ता बताते हुए दिख रही हैं। साथ ही अनुष्का बचपन की दोस्त के घर भी तरफ भी इशारा कर रही हैं। वीडियो में अनुष्का के बचपन के यादगार पल, महू की गलियां और उनका आर्मी पब्लिक स्कूल भी देखा जा सकता है।

Exit mobile version