
Bihar MLC Election 2026: बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नामांकन के आखिरी दिन एनडीए के कई उम्मीदवारों ने विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान विधानसभा परिसर में नेताओं और समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली।
एनडीए उम्मीदवार और बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री Nishant Kumar विधानसभा पहुंचे और अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के बाद उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसके लिए वह आभारी हैं। उन्होंने कहा कि उनके पिता द्वारा देखे गए विकसित बिहार के सपने को आगे बढ़ाने के लिए वह पूरी मेहनत करेंगे।
विधानसभा में पवन सिंह ने किया नामांकन
भोजपुरी स्टार और बीजेपी नेता Pawan Singh ने भी आज विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। विधानसभा पहुंचने के दौरान उनकी लग्जरी लैंड क्रूजर गाड़ी और समर्थकों की भीड़ ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। उनके साथ उनके बड़े भाई गुड्डू सिंह भी मौजूद रहे। नामांकन के बाद गुड्डू सिंह ने खुशी जताते हुए बीजेपी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। हालांकि पवन सिंह ने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की।
विधानसभा में कई बड़े नेताओं की रही मौजूदगी
नामांकन प्रक्रिया के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री Samrat Choudhary, केंद्रीय मंत्री Rajiv Ranjan Singh और Chirag Paswan समेत एनडीए के कई वरिष्ठ नेता विधानसभा में मौजूद रहे। वहीं महागठबंधन की ओर से बड़ी राजनीतिक मौजूदगी नहीं दिखी। महागठबंधन उम्मीदवार सुनील कुमार सिंह सुबह अकेले नामांकन दाखिल करने पहुंचे।
दीपक प्रकाश के नाम पर क्या बोले श्रवण कुमार?
एमएलसी चुनाव में एनडीए की ओर से नौ उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि राजद ने एक उम्मीदवार उतारा है। इस बीच पूर्व प्रदेश अध्यक्ष Deepak Prakash का नाम उम्मीदवारों की सूची में नहीं होने को लेकर चर्चा बनी रही। इस पर बिहार सरकार के मंत्री Shravan Kumar ने कहा कि उम्मीदवार तय करना बीजेपी का अधिकार था और पार्टी ने ही अंतिम सूची जारी की है।