पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप रांची लाया गया:नेपाल से हुई गिरफ्तारी,

एनआइए और झारखंड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मिली सफलता

पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप रांची लाया गया:नेपाल से हुई गिरफ्तारी,
एनआइए और झारखंड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मिली सफलता

पूनम की रिपोर्ट इंदौरमाओवादी संगठन पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप को शनिवार की देर शाम नेपाल से गिरफ्तार कर लिया गया। पहले उसे नेपाल से दिल्ली लाया गया। वहीं उसे कड़ी सुरक्षा के बीच रांची ले आया गया है। पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है। उससे कहां पूछताछ की जा रही है, इसका खुलासा नहीं हो सका है। पूछताछ से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी देने से पुलिस महकमा भी बच रहा है।
NIA और झारखंड पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में यह सफलता हाथ लगी है। दिनेश गोप पर झारखंड पुलिस ने 25 लाख रुपए का इनाम रखा है। वहीं राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA )ने भी उस उस पर पांच लाख का इनाम घोषित कर रखा था।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक दिल्ली की NIA की स्पेशल टीम और झारखंड पुलिस ने संयुक्त रूप से उसे शनिवार की देर शाम गिरफ्तार किया है। दिनेश गोप नेपाल में सिख की वेशभूषा में रह रहा था। दिनेश गोप पर ठेकेदारों, कारोबारियों को धमकाकर लेवी और रंगदारी वसूलने तथा लेवी के रुपयों से अपने सहयोगियों के माध्यम से निवेश कराने सहित दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

     और पढ़े

कर्नाटक में हार की रिपोर्ट PM को देंगे नड्डा

 

Exit mobile version